रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश में 7 लोगों की दर्दनाक मौत! झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

Delhi-Ranchi Air Ambulance Crash Latest Update: सोमवार देर शाम झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से दिल्ली (Delhi) जा रही रेड बर्ड एविएशन (Red Bird Aviation) की एक एयर एंबुलेंस अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान चतरा (Chatra) जिले में क्रैश हुआ। न्यूज एजेंसी (आईएएनएस) और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई। इनमें पायलट विवेक विकास भगत, को-पायलट सबराजदीप सिंह, डॉक्टर विकास कुमार गुप्ता, नर्स सचिन कुमार मिश्रा और मरीज के परिजन अर्चना देवी और ध्रुव कुमार।