फ्लोरिडा के पाम बीच पर मौजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट Mar-a-lago में घुसने की कोशिश करने वाले युवक की सुरक्षाकर्मियों की गोलीबारी में मौत हो गई. राष्ट्रपति की सुरक्षा करने वाली एजेंसी ने बताया कि युवक गैरकानूनी तरीके से सुरक्षित इलाके में घुसने की कोशिश कर रहा था, और अपने साथ हथियार भी लाया था, मारे गए युवक की उम्र 20 साल बताई गई है.