भारत के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है! एक नया धूमकेतु, जिसे ‘सी/2026 ए1 (एमएपीएस)’ नाम दिया गया है, जल्द ही रात के आकाश को अपनी चमक से सराबोर करने वाला है। अप्रैल के पहले सप्ताह खासतौर पर 4-5 अप्रेल को यह सूर्य के सबसे करीब होगा। अगर यह सूर्य की गर्मी से जलकर नष्ट नहीं हुआ, तो यह दिन के उजाले में भी दिखाई दे सकता है। अनुमान है कि इसकी चमक हमारे सौरमंडल के सबसे चमकीले ग्रह ‘शुक्र’ को भी फीकी कर सकती है। चिली, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आकाश में इसका सबसे शानदार नज़ारा दिखेगा।