भारत माता की जय और जय हिंद के नारों से गूंजी नमो भारत, यात्रियों में दिखा उत्साह, पहले दिन करीब 1 लाख ने की यात्रा

नमो भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में खासा उत्साह दिखा। टिकट काउटंर में लोगों की भीड़ दिखाई दी। प्लेटफॉर्म में भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ट्रेन के अंदर भारत माता के जय और जय हिंद के नारे लगाते हुए यात्री दिखाई दिए।