Delhi: कैंसर पीड़ित बेटी के इलाज के लिए आए विदेशी नागरिक के डॉलर चोरी, पिता ने नाबालिग बच्चों से कराई वारदात

पुलिस ने विदेशी नागरिक से 7200 अमेरिकी डॉलर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक पिता और उसके दो नाबालिग बच्चों को पकड़ लिया है। पीड़ित उज्बेकिस्तान का नागरिक है, जो अपनी नाबालिग बेटी के कैंसर इलाज के लिए गुरुग्राम आया हुआ था।