एयर एम्बुलेंस क्रैश: अपने रेस्टोरेंट में आग से झुलस गए थे संजय, 8 लाख का लोन लिया था परिवार ने

झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह एयर एम्बुलेंस गंभीर रूप से झुलसे मरीज संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जा रही थी. बताया जा रहा है कि परिवार ने इलाज के लिए कर्ज लेकर एयर एम्बुलेंस बुक की थी.