भारत में F1 रेस की वापसी! बुद्ध सर्किट पर Adani का बड़ा दांव

F1 Race in India: तकरीबन 13 सालों के बाद एक बार फिर फिर से देश में फॉर्मूला वन (F1 Race) रेस की चर्चा ने जोर पकड़ा है. 2013 में बंद होने के बाद एक बार फिर से नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (BIC) पर फार्मूला कारों के रेस की उम्मीद दिखी है. और इस बार अडानी ग्रुप (Adani Group) की दिलचस्पी ने इस मोटरस्पोर्ट के भारत वापसी की उम्मीदों को बढ़ा दिया है.