सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बंगाल सरकार की SIRसे जुड़ी याचिका पर सुनवाई की। CJI सूर्यकांत की बेंच ने चुनाव आयोग से कहा कि वह 28 फरवरी को बंगाल की फाइनल इलेक्टोरल रोल पब्लिश कर सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर वेरिफिकेशन आगे बढ़ता है तो वह सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी कर सकता है। SC ने बंगाल के लिए 28 Feb की फाइनल लिस्ट का हिस्सा बनने के लिए सप्लीमेंट्री इलेक्टोरल रोल में वोटरों को शामिल करने के लिए पूरी शक्तियों का इस्तेमाल किया। आदेश दिया कि कलकत्ता हाईकोर्ट पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तीन साल के अनुभव वाले सिविल जजों को भी तैनात कर सकता है।