'वह लड़खड़ाया, रुका नहीं': पहली गोली टायसन ने झेली, फिर ढेर हुआ जैश का टॉप कमांडर, आतंकियों की साजिश रही नाकाम
किश्तवाड़ के छात्रू में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सेना के खोजी कुत्ते टायसन ने आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया और मुठभेड़ में पहली गोली खुद खाकर जवानों की रक्षा की।