ऋतिक रोशन के दिल ना दिया गाने पर बंदे ने छत पर चढ़ किया शानदार डांस, गजब के मूव्स ने जीत लिया दिल!

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छत पर चढ़कर बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के मशहूर गाने दिल ना दिया पर शानदार अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो में उसके एनर्जेटिक स्टेप्स, बेहतरीन बॉडी मूवमेंट और आत्मविश्वास भरा स्टाइल लोगों को खूब पसंद आ रहा है. छत पर किया गया यह परफॉर्मेंस दर्शकों को इतना आकर्षित कर रहा है कि लोग वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं. यूजर्स कमेंट सेक्शन में युवक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई लोगों ने लिखा कि उसके मूव्स किसी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं हैं.