रूस ने टेलीग्राम CEO पावेल डुरोव पर लगाया आतंकी गतिविधियों का आरोप, दर्ज किया केस
रूस ने टेलीग्राम के फाउंडर पावेल डुरोव के खिलाफ आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में आपराधिक मामला दर्ज किया है. उनके खिलाफ यह जांच फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) के इनपुट पर शुरू हुई है.