फरीदकोट में CAPF भर्ती के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फरीदकोट में स्थानीय बीएसएफ आर्टिलरी रेजिमेंट द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की भर्ती को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से IT स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सीएपीएफ में करियर के अवसरों, भर्ती प्रक्रिया और गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न बलों की भूमिका के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान करना था.