ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े घर के बाहर युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वारदात
ग्रेटर नोएडा के इकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में एक बड़ा हत्याकांड हुआ है. दिनदहाड़े घर के ठीक बाहर एक युवक को तीन आरोपियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.