Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां पहली बार हवाई जहाज में सफर करती दिखाई दे रही है. बेटे ने इस खास पल को यादगार बनाने के लिए पूरी यात्रा को रिकॉर्ड किया और मां की खुशी, उत्साह और हल्की घबराहट कैमरे में कैद हो गई. बादलों के ऊपर उड़ते हुए मां के चेहरे पर दिख रही मुस्कान लोगों के दिल को छू रही है, मानो उनका कोई बड़ा सपना पूरा हो गया हो.वीडियो देखने के बाद यूजर्स भावुक हो रहे हैं और बेटे की तारीफ कर रहे हैं कि उसने मां के इस अनमोल अनुभव को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. यह क्लिप भी तेजी से वायरल हो रही है और इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रही है.