पत्नी और बेटी ने पीट- पीटकर ले ली जान..., शराब पीकर घर आया था शख्स

बरेली के इज्जतनगर में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. आरोप है कि एक  पत्नी और बेटी ने मिलकर 48 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पहले इसे सीढ़ियों से गिरने का मामला बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम में कई चोटों का खुलासा हुआ. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.