झारखंड के चतरा जिले में सोमवार रात हुए एक दर्दनाक हादसे से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे में एक एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से एक और विमान हादसे की खबर सामने आ गई है। यहां मंगलवार सुबह सात लोगों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच गए और उन्हें समय पर रेस्क्यू कर लिया गया।