'मुझे मेरे बेटे पर गर्व है', बोलीं उदय भानु की मां

उदय भानु की मां का कहना है कि मुझे अपने बेटे पर बहुत गर्व है क्योंकि वह सही रास्ता चुनता है और हमेशा जनता के हित में काम करता है. मेरा बेटा और उसकी टीम युवाओं के लिए लगातार संघर्षरत रहती है. हम उसके साथ मजबूत हैं और हमें विश्वास है कि भगवान भी उनके साथ हैं. सच्चाई हमेशा जीतती है क्योंकि भगवान सच्चाई के साथ होते हैं.