प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस बदलाव पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शब्दों का व्यंग्यात्मक प्रयोग करते हुए पूछा कि अब अंग्रेजी भाषी लोग राज्य के निवासियों को क्या कहेंगे। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने आगे कहा कि केरलवासी और केरलाइट जैसे शब्दों का क्या होगा?