नीले ड्रम में प‍िता की लाश के टुकड़े, कात‍िल बेटे की एस‍िड वाली साज‍िश का खुलासा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसा मामला सामने आया है, ज‍िसके बारे में ज‍िसने सुना वही हैरान रह गया. ज‍िसमें इकलौते बेटे ने अपने पिता को पहले गोली मारी, फिर शव के टुकड़े किए और उसे ठिकाने लगाने की घिनौनी साजिश रची. आरोप लग रहे हैं कि लाश के टुकड़ों को गलाने के लिए उसने बड़ी मात्रा में एसिड भी खरीदे थे.