इंस्टा पर प्यार, मंदिर में शादी और फिर मौत...10वीं के छात्र ने लगाई फांसी

भदोही में एक नाबालिग छात्र ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करते हुए आत्महत्या कर ली. इंस्टाग्राम से शुरू हुआ यह प्रेम संबंध मौत के फंदे तक जा पहुंचा. छात्र ने किसी बात पर नाराज होकर कमरे में फांसी लगा ली, जिसकी जानकारी प्रेमिका ने ही परिजनों को दी.