लखनऊ के केजीएमयू में एक महिला फार्मासिस्ट ने कुलपति को पत्र लिखकर प्रशासनिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि गर्भावस्था के दौरान भी उन्हें राहत नहीं दी गई और नाइट ड्यूटी का दबाव बनाया गया. आउटलेट इंचार्ज और वित्तीय सलाहकार पर अपमानजनक व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं.