वो कश्मीरी बल्लेबाज, जिसने रणजी फाइनल में रचा इतिहास... कर्नाटक पस्त
शुभम पुंडीर के शानदार नाबाद शतक की मदद से जम्मू और कश्मीर ने मंगलवार को कर्नाटक के खिलाफ अपने पहले रणजी ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन स्टंप्स तक 2 विकेट पर 284 रन बना लिए. शुभम ने 221 गेंदों में 117 रन की नाबाद पारी में 12 चौके और 2 छक्के लगाए.