गंभीर-सूर्या ने अक्षर को प्लेइंग 11 से बाहर रहने को किया था मजबूर? बैटिंग कोच का खुलासा
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने अक्षर पटेल से लंबी बातचीत की थी. बता दें कि अक्षर की जगह सुंदर को प्लेइंग 11 में मौका मिला था और भारत 76 रन से हार गया था.