दीपिका की सर्जरी सफल, पति शोएब ने बताया हाल, बोले- थोड़ा दर्द है लेकिन...

टीवी अभिनेता शोएब इब्राहिम ने अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ की हालिया स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी है. दीपिका के पेट में 1 3 सेमी की सिस्ट के कारण सर्जरी हुई, जो सफल रही. शोएब ने फैंस का धन्यवाद करते हुए बताया कि दीपिका अब ठीक हैं और जल्द स्वस्थ होंगी.