'यारी निभाओ...', मशहूर पंजाबी सिंगर ने किया सुरक्षा छिनने का दावा

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के चार साल बाद पंजाब में सुरक्षा वापसी को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. एक अंतरराष्ट्रीय पंजाबी गायक ने दावा किया है कि सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद उसकी सुरक्षा हटा ली गई है. गायक ने लॉरेंस गैंग से खतरे का दावा करते हुए इसे राजनीतिक कदम बताया.