दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील की कार पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

दिल्ली में ISBT के नजदीक अज्ञात हमलावरों ने एक कार पर फायरिंग कर दी. जानकारी के अनुसार, यह कार लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े एक वकील की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब चार राउंड गोलियां चलाईं.