योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर दौरे में राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से मुलाकात कर इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और निवेश पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान यूपी को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के तहत दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया गया।