तमिलनाडु की सियासत में शशिकला की री-एंट्री, झंडा लॉन्च कर नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

वी.के. शशिकला ने तमिलनाडु चुनावों से पहले नई द्रविड़ पार्टी बनाने का ऐलान किया है. जयललिता की जयंती पर उन्होंने पार्टी का झंडा पेश किया और EPS-OPS पर विश्वासघात का आरोप लगाया. शशिकला ने DMK को सत्ता से हटाने और जयललिता-MGR के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है.