बेटियों को इस बीमारी से बचाने की तैयारी, हर साल करीब 1.15 करोड़ किशोरियों को दी जाएगी टीके की ‘सिंगल डोज’

नई दिल्ली. भारत सरकार किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर के खतरों से बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, इस महीने के अंत तक 14 वर्ष की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पैपिलोमा वायरस’ (एचपीवी) वैक्सीन का ये अभियान शुरू कर दिया जाएगा। पहले 90 दिनों में उन लड़कियों को टीका लगाया जाएगा, जिनकी उम्र जन्मतिथि के अनुसार 14 वर्ष पूरी हो चुकी है।