ग्वालियर में 90 वर्षीय रिटायर्ड एयर फोर्स डॉक्टर से साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर करीब 2.5 करोड़ रुपये ठग लिए. आरोपियों ने 25 जनवरी को फोन कर उनके दस्तावेज अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होने की बात कही और वीडियो कॉल के जरिए लगातार दबाव बनाया. लगभग 25 दिनों में अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई. बैंक की सतर्कता से मामला खुला, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई.