लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला किसने कराया? ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर भागे बदमाश, एक जख्मी- VIDEO

राजधानी दिल्ली में मंगलवार देर रात लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री की गाड़ी पर जबरदस्त फायरिंग हुई। अज्ञात बदमाशों ने कार पर कई राउंड फायरिंग की जिसमें वकील के साथ बैठे एक शख्स को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।