भोपाल के बागसेवनिया इलाके में दो सगी बहनों और उनके साथी को धर्मांतरण, रेप और देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वो लड़कियों को नौकरी और लग्जरी लाइफ का झांसा देकर शोषण करती थीं. पुलिस ने फ्लैट से गिरफ्तारी कर मोबाइल जब्त किए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.