जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से रचाई शादी, एक ही मंडप में लिए सात फेरे

तेलंगाना के कामारेड्डी में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगी. यहां जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए. चारों की एक जैसी शक्ल-सूरत ने इस पल को इतना खास बना दिया कि मेहमानों के लिए जुड़वां दूल्हा-दुल्हन में फर्क करना भी मुश्किल हो गया. यह अनोखा 'डबल ट्विन वेडिंग' अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया.