पाकिस्तान में दो अलग-अलग आतंकी हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई. पंजाब प्रांत के भक्कर जिले में सुरक्षा चेक पोस्ट पर आत्मघाती हमले में चार सुरक्षाकर्मी मारे गए. वहीं खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में पुलिस वाहन पर हुए हमले में पांच पुलिसकर्मियों समेत 7 लोगों की जान चली गई.