Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक हिंदू युवक अपने मुस्लिम दोस्त के लिए सहरी तैयार करता नजर आ रहा है. वीडियो में दोस्ती, अपनापन और आपसी सम्मान की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है. युवक ने अपने दोस्त के रोजे का ख्याल रखते हुए सुबह-सुबह उठकर सहरी बनाई, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए और इस रिश्ते की मिसाल देने लगे.वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स इसे भाईचारे और इंसानियत का संदेश देने वाला बता रहे हैं. यही वजह है कि यह क्लिप भी तेजी से वायरल होकर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है.