इंग्लैंड की रहने वाली 17 साल की लोइस फ्रांसिस की मौत पेट खराब होने से हो गई. उसे डायरिया हो गया था. इसके सात दिन के बाद ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टर्स ने खुलासा किया कि लोइस को बेहद दुर्लभ इंफेक्शन हो गया था जो दुनिया में एक लाख लोगों में से मात्र दो को होता है.