आग उगल रहा मौसम! मार्च से पहले ही भीषण गर्मी शुरू... 37 डिग्री से ऊपर पारा

देश के कई हिस्सों में मौसम आग उगल रहा है. मार्च से पहले ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. गुजरात में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.