उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दशकों पुरानी 'जूते मार होली' परंपरा के तहत बड़े और छोटे लाट साहब के जुलूस निकाले जाते हैं, जिनमें प्रतीकात्मक रूप से लाट साहब को जूते-झाड़ू से पीटा जाता है. सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रशासन ने जुलूस मार्ग की 92 मस्जिदों-मजारों को तिरपाल से ढक दिया है. ड्रोन निगरानी, बॉडी कैमरे और 98 स्थानों पर बैरिकेडिंग सहित कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.