महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे को लेकर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने बड़ी कार्रवाई की है। डीजीसीए ने वीएसआर वेंचर्स को बड़ा झटका देते हुए चार लियरजेट विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है। 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में लियरजेट 45 क्रैश होने के बाद इन विमानों का विशेष ऑडिट किया गया था। इनमें खामियां पाए जाने पर डीजीसीए ने इन सभी विमानों की उड़ानें रोकने का फैसला किया है।