'मैं न होता तो जिंदा न होते पाकिस्तानी पीएम', ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का नया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने के लिए हस्तक्षेप करके उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को मरने से बचाया था.