दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम पर फायरिंग

दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से राजधानी में हड़कंप मच गया। इस शूटआउट में लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के सदस्य कार में सवार थे। हमले में बिश्नोई का वकील सुरक्षित बच गया लेकिन कार में सवार संदीप नामक युवक को गोली लगी है। पुलिस इस घटना की गंभीरता को देखते हुए गैंगवार के एंगल से भी जांच कर रही है।