इफ्तार-सहरी पर बवाल, मुस्लिम छात्रों का प्रदर्शन

लुधियाना की सिटी यूनिवर्सिटी में मुस्लिम छात्रों के लिए मेस में खाने के उचित इंतजाम नहीं होने पर विवाद बढ़ गया। छात्रों ने देर रात कड़ा प्रदर्शन किया। वाइस चांसलर से शिकायत करने पर उन्होंने गाली गलौच की और छात्रों को बाहर निकालने का आदेश दिया, जिससे विवाद और भड़का। मामला सोशल मीडिया पर फैल गया और जम्मू-कश्मीर के नेताओं तक पहुंचा।