त्यौहारों के मौसम में मिठाइयों और पनीर की खास मांग होती है, लेकिन इस बार होली से पहले उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मिलावटखोरी की गतिविधियां बढ़ गयी हैं। नोएडा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी कर दो किलो नकली पनीर जब्त किया है। हापुड़ में 32,500 किलो मिलावटी खाना पकाने का तेल बरामद हुआ है। सहारनपुर में 6.5 क्विंटल नकली पनीर पकड़ा गया है।