9 साल बाद PM मोदी का इजरायल दौरा, क्या खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नौ साल बाद इजरायल की यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वह लगभग 30 घंटे इजरायल में बिताएंगे। यह यात्रा 2017 के बाद भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान दोपहर में पीएम मोदी इजराइली संसद नेसेट को संबोधित करेंगे जो भारत-इजरायल संबंधों को और मजबूत करने का संकेत है। शाम को प्रधानमंत्री मोदी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू से मुलाकात करेंगे। उनके साथ ही राष्ट्रपति से भी भेंट होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और नेतनयाहू अपने आधिकारिक विचार विमर्श के बाद एक साथ डिनर भी करेंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊँचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा।