गोवा के असगांव स्थित हैप्पी बार जंक्शन पर सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार किराए की थार एसयूवी ने भोपाल से आए पर्यटक की कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में 65 वर्षीय भगतराम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों ने दुर्घटना के बाद ड्राइवर बदलने की कोशिश का आरोप लगाया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.