'पापा, मुझे ले जाओ...', फांसी पर झूलता मिला महिला का शव, सामने आया वीडियो

गोंडा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चार महीने पुराना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में महिला अपने पिता से उसे घर ले जाने की गुहार लगाती दिख रही है और पति पर जान का खतरा बताती है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है.