नौकरी से निकाला गया लाइनमैन तो ऑफिस पहुंची पत्नी, JE को पीटा; Video

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें बिजली विभाग के लाइनमैन की पत्नी ने जेई के दफ्तर में जाकर उनके साथ पिटाई कर दी. पत्नी का आरोप है कि डेढ़ महीने पहले उनके पति को बिना किसी नोटिस के नौकरी से हटा दिया गया था, जिससे उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट में है. नौकरी की मांग लेकर वह जेई से मिलने पहुंची थी, लेकिन बात विवाद में बदल गई और यह झड़प तक पहुँच गई.