हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता अपने मुंह में तांबे का लोटा दबाकर बड़े ही सलीके से शिवलिंग का जलाभिषेक करता नजर आ रहा है. लोग हर-हर महादेव के साथ इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. पहली नजर में यह वीडियो किसी चमत्कार जैसा प्रतीत होता है. लेकिन अगर गौर से देखा जाए, तो इस वीडियो में कुत्ते के चलने के तरीके और लोटे से गिरते पानी की धार और उसके मुंह का अंदाज में स्वाभाविकता नहीं दिखती जो असल वीडियो में होनी चाहिए. ऐसा लगता है कि इस वीडियो को एआई (AI) के जरिए बनाया गया है.