भाई पाप कर रहा है तू! प्लेट लेकर दाल लेने पहुंचा लड़का, आदमी ने चावल की जगह गुलाब जामुन पर उड़ेला!

इंस्टाग्राम पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा प्लेट लेकर दाल लेने पहुंचता नजर आ रहा है. ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @ajay_patel_9451 पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में लड़का किसी शादी समारोह में है. वो प्लेट में चावल और गुलाब जामुन लेकर दाल लेने पहुंचता है. ये तो सीधी सी बात है कि जब चावल है, तो दाल को उसके ऊपर डालना चाहिए, मगर शख्स दाल को गुलाब जामुन के ऊपर उड़ेल देता है. लड़का उसे गुस्से से घूरने लगता है, फिर मुस्कुराते हुए वहां से चला जाता है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)