गुलाबी साड़ी में महिला का जोरदार ठुमका, हरियाणवी गाने पर मटकाई ऐसी कमर, डांस देख ताली बजाने लगे लोग!

सोशल मीडिया पर एक महिला का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. गुलाबी साड़ी पहने यह महिला मारे घाट का खटोली का ना टूटा गाने पर अपनी अदाओं और जबरदस्त ठुमकों से स्टेज पर आग लगा रही है. महिला का नाम शिवांगी सिंह हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो शेयर करती हैं. इस वीडियो में भी जब शिवांगी डीजे फ्लोर पर डांस करने उतरती हैं, तो शुरुआत में आस-पास की महिलाओं को लटके-झटके से हटा देती हैं. फिर इसके बाद वो न सिर्फ जोरदार ठुमके लगा रही हैं और कमर मटका रही हैं, बल्कि नागिन डांस वाला लुक भी दे रही हैं. आस-पास खड़े लोग बस ताली बजा रहे हैं.